शिमला —राजधानी शिमला में बीते कुछ दिनों से साफ चल रहे मौसम ने ठंड से राहत प्रदान की है। शिमला में सुबह से शाम तक सूरज की खिलती किरणें लोगों को ठंड का आभास नहीं होने दे रही हैं। खास बात तो यह है कि शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर शिमला के वरिष्ठ व बजुर्गों के झुंड धूप का आनंद लेने के लिए पहंुच रहे हैं। रिज मैदान से जब तक धूप की किरणें गायब नहीं हो जाती हैं लोगों का जमावड़ा वहीं पर लगा रहता है। हालांकि शाम ढलते ही तापमान में गिरावट आने लगती है और लोग अपने घरों में दुबक जाते हंै। बता दें कि शिमला प्रदेश भर के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ शिमला में भी ठंड बढ़ने लगी हे। हालांकि मौसम साफ रहने के कारण दोपहर को ठंड का आभास थोड़ा सा कम हो जाता है, लेकिन सूरज डूबने के बाद लोगों को गर्म कपड़ों से पैक होना पड़ता है। शिमला में बाहरी राज्यों से आए पर्यटक भी शिमला में ठंडे मौसम का खूब आनंद उठा रहे हैं। गर्म कपड़ों से लिपट कर शहर के बाजारों, मंदिरों और साथ ही अन्य पर्यटन स्थलों में जाकर खूब आंनद उठा रहे हैं। शिमला में अक्तूबर में ही लोगों ने हीटर लगाना भी शुरू कर दिया है। वहीं, छोटे बच्चों सहित लोग भी सात बजे के बाद घरों से नहीं निकल रहे हैं। बता दंे कि शिमला में अभी कुछ दिनों तक लोग खिलती धूप का आनंद उठा पाएंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 अक्तबूर तक मौसम यूं ही साफ बना रहेगा। वहीं, पहली नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ एक जगहों पर मौसम खराब रहने की भी चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है। शनिवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
The post रिज पर धूप सेंकने आ रहे बुजुर्ग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
Post a Comment