Stay updated with the freshest news and insightful analysis straight from Shimla, Himachal Pradesh. Explore the latest happenings, events, and stories shaping this beautiful region's landscape.
गुरुद्वारासाहिब सोलन में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का 411वां शहीदी पर्व को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने कई जगह ठंडे पानी की छबील लंगर का आयोजन किया। गुरुद्वारा साहिब मे अखंड पाठ कीर्तन दरबार का अायोजन किया गया। कीर्तन दरबार में स्थानीय रागी जत्थो के साथ साथ विशेष रूप से भाई इंदरजीत सिंह हजूरी रागी नाडा साहिब ने कीर्तन कर संगतों को गुरु अर्जुन देव की शहीदी के बारे में बताया कि किस तरह गुरु अर्जुन देव ने गर्म तवी पर बैठ कर देश और धर्म के लिए अपनी कुर्बानी दी। इस अवसर पर लगंर का भी अयोजन किया गया। गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष जगदीश सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। ^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
Post a Comment