प्रेम समर्पण से होती है प्रभू की प्राप्ति: कमलकांत

सोलन | न्यूकथेड़ में चल रही भागवत कथा के दौरान पुराण प्रवक्ता आचार्य कमलकांत ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभू की लीलाएं मन को आनंद और सुकून प्रदान करने वाली हैं। उन्होंने बताया कि भगवान की प्राप्ति ज्ञान से, चतुराई से, बुद्धिमानी से नहीं होती है, बल्कि प्रेम एवं समर्पण से होती है। इसके पश्चात उन्होंने बलराम जी के विवाह एवं उसके पश्चात भगवान श्रीकृष्ण का विवाह रुकमणि के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ सभी श्रद्धालुओं के साथ मनाया भगवान की दिनचर्या का वर्णन करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ संस्कारों की भी आवश्यकता है। बच्चों को सूर्य को जल चढ़ाना, माता-पिता के चरणों को स्पर्श करना अवश्य करना चाहिए।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar

Post a Comment

Latest
Total Pageviews