स्वास्थ्यएवं परिवार कल्याण, राजस्व विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के चौहारघाटी में लगभग 16 किलोमीटर लंबी टिक्कन से शिल्हबधाणी सड़क के टायरिंग और पक्का करने के कार्य की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने 15 लाख रुपए से निर्मित आरंग से हुरंग गांव तक लगभग साढ़े चार किलोमीटर लंबी जीप योग्य सड़क का लोकार्पण किया। इस सड़क के बन जाने से स्वाड़, सरेहड तथा हुरंग गांव के लोगों को यातायात सुविधा उपलब्ध हुई है। कौल सिंह ठाकुर ने हुरंग गांव में 17 लाख रुपए से निर्मित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का भी लोकार्पण भी किया। सड़कके पक्का हाेने से लोगों को मिलेगा लाभ इसअवसर पर हुरंग गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार दूरदराज के गांव तक सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि चौहारघाटी में टिक्कन-शिल्हबधाणी सड़क मार्ग काफी महत्वपूर्ण है और इसके पक्का होने से मरखाण, जिल्हनधार, दरनेहड़, बुलंग, सुंगरी, गोरतन, शिल्हबधाणी और सुधार गांव की दो हजार आबादी...
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
कौल सिंह ठाकुर ने हुरंग में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
... minutes read
Post a Comment