झूठे आंकड़े गिना रही कांग्रेस


अर्की — भाजपा अर्की मंडल की बैठक अध्यक्ष रमेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे बेवजह तबादलों व उपमंडल के कई क्षेत्रों में लोगों को आ रही समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार कर्मचारियों के तबादले करने में मस्त है और लोग समस्याओं से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्व भाजपा सरकार में किए कार्यों का झूठा श्रेय ले रही

है, जबकि यह कार्य भाजपा ने करवाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग बस सेवाओं से वंचित हैं, लेकिन सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है। विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि जिन रूटों पर बस सेवाएं चलाई गई थीं, उन बसों को बंद किया गया, जिससे लोगों की यह कठिनाई पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि नवगांव पंचायत के समलोह गांव के पीने की पानी की भारी किल्लत है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर यह सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है और तबादलों में ज्यादा व्यस्त है। मंडलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बताया कि मंडी उपचुनाव के लिए अर्की मंडल से लगभग 150 कार्यकर्ता व पदाधिकारी चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष सुरेश जोशी, सचिव सुनंदा गौतम, उपाध्यक्ष डा. अजीत, राजेश महाजन, प्रभा भारद्वाज, रीता शर्मा, खूब चंद शर्मा, ओमप्रकाश भारद्वाज, यशपाल जोशी, जगदीश ठाकुर, कमलकांत आदि उपस्थित रहे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%9d%e0%a5%82%e0%a4%a0%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews