रानी के समर्थन में उतरे सिंघीराम


रामपुर बुशहर — छह वर्ष के वनवास के बाद एक बार फिर से पूर्व बागबानी मंत्री सिंघीराम जनता के बीच में हैं। मंगलवार को सिंघीराम ने अपने समर्थकों सहित सराहन वार्ड का दौरा किया। उन्होंने अपने दल बल सहित यहां की अलग-अलग जगहों में जाकर जनता से प्रतिभा सिंह के पक्ष में वोट मांगे। सराहन वार्ड के अंतर्गत रंगोरी, तलारा, मझगांव, शाहधार, घराट व क्लै में पूर्व मंत्री सिंघीराम जनता से रू-ब-रू हुए। यहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस आज से ही नहीं, बल्कि वर्षों से प्रदेश का विकास करती आ रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में जब प्रतिभा सिंह सांसद थी तो उन्होंने केंद्र में प्रदेश के मुद्दों को बखूबी उठाया था, जिसके बूते रोहतांग टनल के लिए 1355 करोड़ का बजट आना उनकी विशेष प्राथमिकता में रहा। इतना ही नहीं उनके कार्यकाल में प्रदेश के भीतर रेलवे लाइन का विस्तार हुआ था। उन्होंने कहा कि आज पावर प्रोजेक्ट से क्षेत्र का विकास हो रहा है, लेकिन ये जरूरी है कि इसमें प्रभावितों को उनका हक जरूर मिले। उन्होंने कहा कि मंगलवार से उनका प्रचार अभियान शुरू हुआ है। अब वे चुनाव संपन्न होने से पहले तक क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वरदास लक्टू, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष चंद्र शेखर, पूर्व प्रधान दीवान सिंह लक्टू, गोपाल खंनाशु, पदम नोगल, हीरा सिंह सोनी, राजेश नेगी, रधुवीर बिष्ट, चरण बिष्ट, अमन, सुंदर, अनीष, देसराज ध्रैक, राजेश सुनेल, दौलत मिल्लर, परखूम, शेर सिंह व महिला मंडल की प्रधान कमलेश मौजूद रहे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%bf/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews