Show your support

Tuesday, May 14, 2013

आंगनबाड़ी में नौकरी को करें आवेदन


केलांग — जिला लाहुल-स्पीति के उपमंडल केलंग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कोलंग, बरगुल, कोकसर, ठोलंग में सहायिकाओं तथा ढवाषा में कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा उपमंडल उदयपुर के आंगनबाड़ी केंद्र लेवारिंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरने के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय केलंग द्वारा 27 मई को आवेदन पत्र आमंनित किए जा रहे हैं। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, केलंग रघुवीर शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए महिला उम्मीदवार संबंधित ग्राम पंचायत के स्थायी निवासी होना चाहिए तथा 21 से 45 वर्ष के बीच आयु होनी चाहिए साथ ही आवेदक की वार्षिक आय 20 हजार रुपए से अधिक न हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या इसके समकक्ष तथा सहायिका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक आवेदक 27 मई के सांय पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी केलंाग के कार्यालय में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यदि किन्हीं कारणों से उम्मीदवार 27 मई तक आवेदन जमा नहीं कर पाए, तो उस दशा में ऐसे उम्मीदवार साक्षात्कार के दिन भी सभी अनिवार्य दस्तावेजों/प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियों एवं अनुप्रमाणित छाया प्रतियों के साथ चयन समिति के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि उपमंडल केलांग के अंतर्गत आंगनबाडी केंद्र कोलंग, बरगुल, कोकसर, ठोलंग में सहायिकाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्र ढवाशा में कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए साक्षात्कार 28 मई को प्रातः साढे़ दस बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी केलंग के कार्यालय में आयोजित की जाएगी जबकि उपमंडल उदयपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र लेवारिंग में रिक्त पडे़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद को भरने के लिए साक्षात्कार 29 को प्रातः साढे़ दस बजे उपमंडलाधिकारी ना. उदयपुर के कार्यालय में आयोजित की जाएगी।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/lahaul-spiti-news/%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%b0-5/

No comments:

Post a Comment