तैराकी में बसंत अव्वल


कंदरौर — बैसाखी उत्सव के अवसर पर छोटा रिवालसर हटवाड़ में दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सीपीएस राजेश धर्माणी ने किया। मेले में लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर खूब मनारंजन किया। खेलों में रस्साकशी, तीन टांग छौड़, लंगड़ी दौड़, तैराकी, चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, धीमी साइकिल दौड़ व मेहंदी प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिसमें महिलाओं की रस्साकशी में महिला मंडल अपर देहरा ने प्रथम व गायत्री महिला मंडल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की रस्साकशी में अभिषेक व साथियों ने प्रथम, तीन टांग दौड़ में अमन व विवेक ने प्रथम व विवेक व आशीष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, तो लड़कियों की तीन टांग दौड़ में रीता व रीना प्रथम, माया व कश्मीरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लंगड़ी दौड़ में शबनम प्रथम, रीतिका द्वितीय रही, तैराकी में बसंत राम प्रथम व तेज सिंह द्वितीय, लड़कियों में महिमा प्रथम व दीक्षा द्वितीय रही, 100 मीटर दौड़ में एक से दस वर्ग तक के आयु वर्ग में मोहित प्रथम व अतुल द्वितीय, लड़कियों में अंजनी प्रथम, दीक्षा द्वितीय, 14 वर्ष आयु वर्ग में कनिका प्रथम व मोनिका द्वितीय, 400 मीटर लड़कों में नीतिन प्रथम व शौख द्वितीय, मेहंदी प्रतियोगिता में पूजा प्रथम व रीना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b2/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews