रेणुका विकास बोर्ड सीईओ को लाबिंग तेज


ददाहू — तीर्थ रेणुकाजी के विकास एवं रखरखाव के लिए 1984 से गठित रेणुका विकास बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद के लिए अब दावेदारी तेज हो गई है। रेणुका विकास बोर्ड में चूंकि सत्ता परिवर्तन के बाद बोर्ड को भंग कर नए बोर्ड का गठन किया जाना है। लिहाजा सत्ताधारी पार्टी बोर्ड के गैर सरकारी सदस्यों की सूची जानकारी अनुसार गठन के लिए हाइकमान को भेज चुकी है। रेणुका कांग्रेस मंडल के पदाधिकारियों के अनुसार रेणुका विधानसभा क्षेत्र के पांचों जोन से चार व पांच नाम भेज दिए गए हैं, वहीं जिला सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्र से भी गैर सरकारी सदस्यों के लिए नाम मांगे गए हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक कांग्रेस पार्टी के भी रेणुका विकास बोर्ड में सदस्य बनाए जाएंगे। गौर हो कि तीर्थ कुरुक्षेत्र की तर्ज पर अपनाई गई सीईओ की राजनीतिक पद के इस बोर्ड में उपायुक्त सिरमौर बोर्ड के अध्यक्ष हैं एवं एडीसी उपाध्यक्ष होते हैं। इसके अलावा जिला के सभी विभागों के आलाधिकारी इसमें पदेन सदस्य हैं। रेणुका विकास बोर्ड द्वारा तीर्थ के विकास एवं रखरखाव के लिए अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुका से प्लाट को बेचकर जहां आमदनी जुटाई जाती है, वहीं तीर्थ के मंदिरों के दान पात्रों व झील में चलने वाली नौकायन से भी बोर्ड को आय प्राप्त होती है। विकास बोर्ड के गठन में जहां इस मर्तबा सीपीएस विनय कुमार की भूमिका अहम रहेगी। वहीं सीईओ के पद भी मंडल कांग्रेस व बोर्ड के सदस्यों द्वारा चयन होगा। बहरहाल इस पद के लिए सत्ता परिवर्तन के बाद से ही कांग्रेसी नेताओं की नजरें टिकी हुई हैं। मात्र साढ़े सात हजार रुपए मासिक वेतन वाली इस पोस्ट के लिए एक दर्जन के करीब चाहवान लाबिंग में हैं। जानकारी अनुसार जल्दी ही पूर्व गठित बोर्ड भंग होकर नए बोर्ड का गठन होने की तैयारियां तेज हो गई हैं।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a3%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%88%e0%a4%93-%e0%a4%95/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews