महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालुमाता-पिता की सेवा करें: पुनीत गिरि

महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालुमाता-पिता की सेवा करें: पुनीत गिरि फोटो समाचार भास्कर न्यूज। ऊना रविवार को अप्पर कोटलाकलां के प्राचीन महादेव मंदिर में चल रहे शिव महापुराण तत्व ज्ञान यज्ञ का समापन हो गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और अपने उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही 82 फीट ऊंची भगवान शिव की प्रतिमा को भी निहारा। मंदिर में ज्ञान यज्ञ की स्वामी मंगलानंद महाराज की अगुवाई में पूर्णाहुति डाली गई। इससे पहले श्रद्धालुओं ने पुनीत गिरि महाराज के प्रवचन भी सुने। पुनीत गिरि ने लोगों को माता-पिता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि माता, पिता और गरीब की सेवा अच्छा फल मिलता है। स्वामी मंगलानंद महाराज ने लोगों से सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे भगवान की सदैव कृपादृष्टि बनी रहती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कुछ समय भगवान की भक्ति के लिए अवश्य निकालना चाहिए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया।



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-80-157653-NOR.html

Post a Comment

Latest
Total Pageviews