शिमला — विपिन डोगरा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री व मंगतराम नेगी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के चुनाव में ओडिशा में हुए चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ के महेंद्र जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। राज्य कर्मचारी समन्वय समिति व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, समन्वय समिति के प्रदेश प्रवक्ता अमीं चंद डोगरा ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी गौरव की बात है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/
Post a Comment