सराहां — आंगनबाड़ी वर्कर्ज व हेल्पर्ज यूनियन ने बुधवार को सराहां में बैठक की व उसके बाद सराहां में रैली भी निकाली। बैठक व रैली की अध्यक्षता करते हुए यूनियन की प्रदेश महासचिव सरोज शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मजदूर, आंगनबाड़ी वर्कर्ज व हेल्पर विरोधी फैसले ले रही है। पिछले तीन वर्षों से सीटू व अन्य केंद्रीय टे्रड यूनियनों के आह्वान पर देश भर में मजदूरों व आंगनबाड़ी महिलाओं ने तीन बार देशव्यापी हड़ताल व अन्य विरोध जताए हैं। उन्होंने कहा कि परंतु केंद्र सरकार एक के बाद दूसरा जनता विरोधी फैसला कर रही है। केंद्र सरकार की अनाज से सट्टा बाजार की नीति से महंगाई बढ़ रही है। कांगे्रस की केंद्र सरकार ने 22 अक्तूबर, 2012 को निर्णय लिया है कि बाल विकास परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से प्राइवेट कंपनियों व एनजीओ के हवाले किया जाएगा। महंगाई को रोकने के लिए केंद्र सरकार सट्टा बाजार की नीति बंद करे। केंद्र सरकार लिंक वर्कर रखने के फैसले को वापस ले। केंद्र सरकार गैस व अन्य खाद्य सामग्री खरीद के लिए बाध्य न करें व श्रम कानूनों को सख्ती से लागू किया जाए। रैली में वीना शर्मा, कमला, अनुराधा, ममता, चंद्रकला, इंदिरा ठाकुर, कांता देवी शामिल थीं। आंगनबाड़ी वर्कर्ज व हेल्पर्ज यूनियन ने बुधवार को सराहां में बैठक की व उसके बाद सराहां में रैली भी निकाली। आंगनबाड़ी वर्कर्ज ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए तथा उनकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर गुबार निकाला।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a8%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a1/
Post a Comment