कांग्रेस कर रही बदले की भावना से कार्य: धूमल

कांग्रेस कर रही बदले की भावना से कार्य: धूमल भास्कर न्यूज. हमीरपुर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल ने हमीरपुर मंडल मतदान केंद्रों बडू, दोसड़का, लाहड़, मौहीं, घनाल का दौरा किया और मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बदले और बदली की भावना से कार्य कर रही हैं। भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं, मजदूरों और वृद्धा-अपंगों के लिए हितकारी फैसले लिए गए थे। नई योजनाएं चलाने की बजाय कांग्रेस योजनाओं के नामों को बदलने में लगी हुई है। अटल स्वास्थ्य योजना के नाम को बदलना सही नहीं है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि केंद्र की कांग्रेस सरकार को उखाडऩे के लिए भाजपा का साथ दें। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान के अलावा अंकुशदत्त शर्मा, हरीश, राजेश गौतम, दीप कुमार बजाज, त्रिलोक ढटवाल, अजय कुमार, अजय रिंटू, सुरेश सोनी, सुरेश बजाज, दिलीप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-80-157409-NOR.html

Post a Comment

Latest
Total Pageviews