Show your support

Thursday, February 28, 2013

रेल बजट में प्रदेश में दो सर्वेक्षण रखना पर्यटन रा\'य हिमाचल से मजाक : शांता

रेल बजट में प्रदेश में दो सर्वेक्षण रखना पर्यटन रा\\\'य हिमाचल से मजाक : शांता भास्कर न्यूज. पालमपुर। रा\\\'य सभा सदस्य शांता कुमार ने रेल मंत्रालय द्वारा बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि इस वर्ष प्रदेश में दो ही सर्वेक्षण रेल बजट में रखे गए हैं, जो हास्यास्पद ही नहीं, बल्कि पर्यटन रा\\\'य हिमाचल के साथ मजाक है। शांता ने कहा कि प्रदेश की जनता को पठानकोट से लेह-लद्दाख के प्रस्तावित निर्माण के इस वर्ष रेल बजट में शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन इसे भी नजरअंदाज किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2010 में सामरिक दृष्टि से से महत्वपूर्ण पठानकोट-लेह रेल लाईन के निर्माण के लिए सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया था। रेल मंत्रालय द्वारा सामरिक रूप से महत्वपूर्ण 14 राष्ट्रीय रेल परियोजनाओं में पठानकोट- लेह रेल लाईन को भी सम्मिलित किया गया था लेकिन इस प्रस्ताव को कार्यरूप देने के मामले पर रेल मंत्रालय बजट में खामोश रहा है। शांता ने कहा कि भारत 1962 की गलती को पुन: दोहरा रहा है। चीन ने हिमालय के उस पार तक रेल सेवाएं पहुंचा दी है, लेकिन भारत सामरिक रूप से महत्वपूर्ण...



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-77-62486-NOR.html

No comments:

Post a Comment