Show your support

Thursday, February 28, 2013

विधायक का कांग्रेस का एसोसिएट सदस्य बनना राजनीतिक ड्रामा : ब्लाक कांग्रेस

विधायक का कांग्रेस का एसोसिएट सदस्य बनना राजनीतिक ड्रामा : ब्लाक कांग्रेस भास्कर न्यूज . कांगड़ा । कांगड़ा ब्लाक कांग्रेस ने निर्दलीय विधायक पवन काजल के कांग्रेस के एसोसिएट सदस्य बनने को राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। बुधवार को टंडन क्लब कांगड़ा में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केवल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू के नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लडऩे व क्षेत्र का विकास करवाने का निर्णय लिया गया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केवल चौधरी ने कहा विधायक पवन काजल का कांग्रेस पार्टी के साथ कोई लेना देना नहीं है। वह पार्टी के एसोसिएट सदस्य हैं कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं। विधायक ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस का सहारा लिया है, लेकिन ब्लाक कांग्रेस उनके राजनैतिक मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने कहा कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने पवन काजल का पार्टी में स्वागत कर पार्टी कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया है।...



via Bhaskar http://www.bhaskar.com/article/HIM-OTH-c-77-62484-NOR.html

No comments:

Post a Comment