मैंने क्या किया, जनता सब जानती है

बिलासपुर — मैंने अपने चुनाव क्षेत्र में क्या किया है। इसका मुझे किसी कांग्रेसी नेता से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। जनता सब जानती है। ये शब्द भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को बिलासपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा उन पर की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए कहे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसी अगर संसद में हाजिर होने, प्रश्न पूछने, आंदोलन करने या स्टेडियम निर्माण में उनकी तुलना राहुल गांधी से करेंगे तो राहुल गांधी बहुत पीछे रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि मैचों के माध्यम से 150 देशों में हिमाचल का नाम किसने रोशन किया। अनुराग ने कहा कि वह एक साथ दस कार्य देख रहे हैं, तो इसमें मेरी क्षमता है। कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश के साथ हमेशा भेदभाव किया है, जो योजनाएं उन्हांेने केंद्र से स्वीकृत करवाई हैं, कांग्रेसी नेताओं ने उन पर रोड़ा अटकाने का प्रयास किया है। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस की केंद्र सरकार ने देश को केवल रुश्वाई ही दी है और 21 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र के दौरान भाजपा विकास पर चर्चा करने के साथ-साथ हेलिकाप्टर घूस, महिला सुरक्षा, महंगाई व भ्रष्टाचार पर घेरेगी और इस बाबत जवाब मांगेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट सत्र बहुत महत्त्वपूर्ण है। देश का नागरिक सरकार से कई उम्मीदें लगाए बैठा है। उन्होंने कहा कि कंेद्र की यूपीए सरकार के नौ वर्ष पूरे होने को हैं, लेकिन इस दौरान आम आदमी की सरकार गायब है। मात्र दो वर्षाें में पेट्रोल-डीजल के दामों में 21 बार बढ़ोतरी की गई। देश के ईमानदार प्रधानमंत्री की सरकार में रिकार्डतोड़ घोटाले हुए हैं। देश की अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया गया। सीमा पर देश के फौजियों के सिर कटते हैं, लेकिन हैरत की बात है सरकार मूक बनी हुई है। आलम यह है कि देश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के एक विधायक को दलित महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं दिल्ली में दर्दनाक रेपकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। कांग्रेस के एक नेता पर बलात्कार का आरोप लगा है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%ac-%e0%a4%9c%e0%a4%be/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews