जबरन बंद करवाया काम


परवाणू — ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल को लेकर स्थानीय प्रशासन के रवैये को परवाणू औद्योगिक संघ ने लापरवाहपूर्ण बताया है। औद्योगिक संघ ने हड़ताल के चलते यूनियनों की ओर से जबरन काम बंद करवाने पर अपना रोष व्यक्त किया है। संघ की परवाणू में आयोजित आपात बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीआईए के अध्यक्ष अनिल सहगल ने कहा कि प्रशासन की ओर से उद्योगों को आश्वासन के बावजूद सुरक्षा मुहैया नहीं करवाई गई। इस कारण शहर के कई उद्योगों को जबरन बंद करवाया गया है। साथ ही कुछ एक उद्योगों को नुकसान भी पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हड़ताल को लेकर उद्योगपतियों को गुमराह करने का काम किया है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के बेहतर इंतजार न होने के बावजूद उद्योगों को बिना परेशानी चलाने को कहा गया। इसके बावजूद उद्योगपतियों को फैक्टरियों के कामकाज को न बंद रखना पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को समस्या के विषय में अवगत करवाने के लिए संघ की ओर से आमंत्रित किए जाने के बाद भी इस प्रस्ताव को नकार दिया गया। हड़ताल के विषय में प्रशासन के इस रवैये पर रोष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार व आला अधिकारियों को लिखित शिकायत की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संघ औद्योगिक शहर में हड़ताल के चलते उद्योगपतियों के साथ हुई जबरदस्ती को लेकर पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। संघ ने कहा कि हड़ताल के दौरान प्रशासन के इस बरर्ताव के कारण उनका प्रशासन से विश्वास हट गया है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%9c%e0%a4%ac%e0%a4%b0%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%a6-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews