विकास छोड़ तबादलों में जुटी सरकार


रामपुर बुशहर — भाजपा मंडल रामपुर की मासिक बैठक बुधवार को नगर परिषद हाल में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बजीर विजय सिंह बिष्ट ने की। बैठक में पूर्व भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैकभी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल पदाधिकारी व वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। भाजपा ने मौजूदा सरकार पर आरोप जड़ा कि कांग्रेस सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। प्रदेश सरकार विकास को भूलकर केवल तबादलों पर जोर दे रही है। बैठक में कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा रामपुर में किए गए तबादलों को लेकर कड़ी भर्त्सना की गई और कहा कि सरकार ने हाल में प्रतिशोध की भावना से मंडल अध्यक्ष की पत्नी का स्थानांतरण चंबा जिला के लिए करवाया है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह स्थानांतरण रद्द नहीं किया तो पार्टी आंदोलन पर उतर जाएगी। मंडल अध्यक्ष विजय बिष्ट व महामंत्री ईश्वर मेहता ने कहा कि रामपुर बर्फबारी के जख्मों से ही नहीं उभर पाया है। आज रामपुर की स्थिति यह है कि बर्फबारी के बाद रामपुर में बिजली पानी व सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। बर्फबारी व वर्षा से सड़क व बिजली बहाली के लिए सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने हैरानी जाहिर करते हुए कहा कि वर्षा व बर्फबारी से बागबानों व किसानों को जो फसलों का नुकसान हुआ और मकानों में दरारें पड़ीं, उनकी क्षतिपूर्ति के लिए सरकार अभी आकलन तक नहीं कर पाई। सरकारी महकमों के ठेका कार्य आबंटन पर भी कांग्रेसीकरण किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महकमों में सरकारी ठेके कार्य विधायक के इशारों पर आबंटित किए जा रहे हैं। भाजपा ने आरोप जड़ा कि जिस गति से भाजपा बदले की भावना से कार्य कर रही है, उस रफ्तार से रामपुर का विकास करती तो लोग राहत की सांस लेते। भाजपा ने कहा कि खनेरी अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पदों को भरने में मौजूदा सरकार नाकाम रही है। रामपुरवासियों को महज कोरी घोषणाओं से ही आश्वस्त किया जा रहा।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%9b%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%a4%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%81/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews