
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला राजधानी शिमला में कोविड-19 से बुधवार को चार मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से तीन मरीज शिमला जिला के ही हैं, जबकि एक मरीज किन्नौर का रहने वाला था। सभी मरीजों को कोई न कोई बीमारी थी। आईजीएमसी में इनका उपचार चल रहा था, लेकिन उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई। बुधवार को शिमला में 37 कोविड के मामले आए हैं। जिला में संक्रमित मरीजों की सं या 2769 पहुंच गई है, जबकि एक्टिव मरीज 580 हो गए हैं। जिला में कोविड से अभी तक 78 मरीज दम तोड़ चुके हैं। शिमला में लगातार संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। काफी सं या में मरीज सामने आ रहे हैं। आईजीएमसी में चौपाल की रहने वाली 45 साल की महिला की मौत हुई है। महिला की रिपोर्ट 30 अक्टूबर को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इनका इलाज चल रहा था।
महिला पहले से ही शुगर, किडनी की बीमारी से भी ग्रसित थी। आईजीएमसी में डॉक्टर इनका उपचार कर रहे थे। बुधवार सुबह 5:10 पर इनकी मौत हो गई। दूसरी मौत कोटखाई के रहने वालं 62 साल के पुरूष की हुई है। मंगलवार रात को इन्हें डीडीयू अस्पताल से आईजीएमसी रेफर किया गया था। ये भी किडनी, बीपी की बीमारी से पीडि़त थे। जब इनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो इन्हें डीडीयू से आईजीएमसी रेफर किया गया। सुबह 8:30 पर इनकी भी मौत हो गई। तीसरी मौत शिमला शहर के मिडल बाजार के रहने वाले एक व्यापारी की हुई है। 68 साल के ये व्यापारी भी शुगर और बीपी के मरीज थे। कई दिनों से इन्हें बुखार आ रहे थे। सांस लेने में भी इन्हें काफी दिक्क्त थी। 16 अक्टूबर को ये पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद इनका उपचार चल रहा था। लेकिन मंगलवार देर रत इनकी भी अस्पताल में मौत हो गई। चौथी मौत किन्नौर के रहने वाले बुजुर्ग की आईजीएमसी में हुई है। ये 95 साल के थे और कई बीमारियों से ग्रसित थे। 1 नवंबर को इन्हें किन्नौर से आईजीएमसी रेफर किया गया था। लेकिन मंगलवार देर रात को इनकी भी मौत हो गई।
The post कोरोना…शिमला में चार लोगों ने तोड़ा दम appeared first on Divya Himachal.
Post a Comment