कुमारी अनवी की चित्रकारी सबसे प्यारी

1500 मेगावाट नाथपा जलविद्युत स्टेशन में केंद्रीय सतर्कता आयोग भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक सतर्क भारत, समृद्ध भारत थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। सप्ताह का शुभारंभ परियोजना प्रमुख रविचंद्र नेगी ने किया। सतर्कता विभाग की विभागाध्यक्ष सुरेखा राव ने सतर्कता जागरूकता और उसके उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। वहीं ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन निगमित मुख्यालय शिमला द्वारा करवाया गया। इसके अलावा कर्मचारियों के बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए भ्रष्टाचार की रोकथाम, सतर्कता जागरूकता, निवारिक सतर्कता, भ्रष्टाचार विरोधी विषय आधारित नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग और भ्रष्टाचार मुक्त समाज के प्रति महिलाओं की भूमिका को लेकर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन  किया गया।

नारा लेखन प्रतियोगिता में कुमारी सिधी सक्सेना, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कुमारी अनवी कपूर और भाषण प्रतियोगिता में मीना नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया। परियोजना प्रमुख रविचंद्र नेगी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के मिशन सतर्क भारत, समृद्ध भारत के प्रति जागरूक रहना हम सभी का कर्त्तव्य है।

The post कुमारी अनवी की चित्रकारी सबसे प्यारी appeared first on Divya Himachal.

Post a Comment