राजधानी में क्रिसमस की रौनक

गिफ्ट आइटम से गुलजार हुए बाजार, लोग जमकर कर रहे खरीददारी

शिमला – राजधानी शिमला के बाजार क्रिसमस के लिए पूरी तरह सज चुके हैं। जगह-जगह क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज की ड्रेस और दूसरी डेकोरेटिव चीजों से बाजार अटे पड़े हैं। क्रिसमस केक की अलग-अलग वैरायटी भी बेकरी की शोभा बढ़ा रहे हैं। वहीं, राजधानी के लोग क्रिसमस की खरीददारी में जुटे हुए हैं। शिमला के खान मार्केट, जीके मार्केट समेत तमाम छोटे-बड़े बाजारों में रौनक दोगुनी हो गई है। हर जगह क्रिसमस से जुड़े सामानों की अलग-अलग वैरायटी और रेंज मौजूद हैं। प्रभु यीशु के जन्मदिन से पहले शिमला के बाजार गुलजार हो रहे हैं। सांता क्लॉज मास्क, क्रिसमस ट्री, क्रिसमस स्टार, बेबी डॉल केक इत्यादि से बाजार गुलजार होने लगा है। शहर के बाजार में गिफ्ट गैलरियों और पुरानी गिफ्ट की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ बढ़ने लगी है। क्रिसमस को अभी चार दिन बाकी हैं लेकिन अभी से ही चर्चो में खूब धूम देखी जा रही है। खासकर क्राइस्ट चर्च में यीशु के जन्मदिवस को मनाने की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

डेकोरेटिव आइटम की भरमार

क्रिसमस ट्री की सजावट में रंग-बिरंगे ग्रेप और बॉल्स इस्तेमाल होते हैं। हर रंग का अपना अलग महत्त्व होता है। ग्रेप बॉल्स भी हर रेंज और साइज में शहर के प्रमुख बाजारों में बिक रहे हैं। इसके अलावा झालर और दूसरे गिफ्ट आइटम की भी बाजारों में भरमार है, जिसमें कलरफुल लाइटिंग्स और तरह-तरह के झालर शामिल हैं। बाजारों में इनकी काफी डिमांड भी है।

The post राजधानी में क्रिसमस की रौनक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment