Friday, September 6, 2019

नोटिस के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता पर एफआईआर

पालमपुर – कार्यकर्ता द्वारा सोशल नेटवर्क साइट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लिखने पर भाजपा मंडल ने उसे कारण बताओ नोटिस  जारी किया था। अब उस कार्यकर्ता पर एफआईआर भी दर्ज करवा दी गई है। गुरुवार को कार्यकर्ता को थाने में तलब कर पूछताछ की गई है।  गौरतलब है कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकार के खिलाफ बोलने पर पालमपुर भाजपा मंडल ने उस कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया था। नोटिस में तीन दिन के भीतर ही जबाव देने को कहा गया है। भाजपा मंडल द्वारा निकाले गए नोटिस में कार्यकर्ता से पूछा गया है कि उसने किसके कहने पर सीएम सहित सरकार के कुछ मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर एक दिग्गज नेता के नाम पत्र लिखकर सोशल मीडिया में डाला था। अब एफआईआर दर्ज होने पर तथा भाजपा मंडल द्वारा नोटिस जारी करने पर यह मामला काफी गरमा गया है। पालमपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी ने कहा कि कार्यकर्ता को सीएम सहित कुछ मंत्रियों के बारे में बयानबाजी करने पर मंडल ने अनुशासन हीनता पर कार्र्रवाई पर नोटिस जारी किया था। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने पर एक शिकायत पत्र आया था। मामले की छानबीन जारी है।

The post नोटिस के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता पर एफआईआर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d/

No comments:

Post a Comment