कंडाघाट — कंडाघाट के सीरी नगर स्थित राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में ज्योतिष पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज का पहला वार्षिक निर्वाणोत्सव बुधवार से शुरू हुआ। यह कार्यक्रम आठ दिन चलेगा। कार्यक्रम के पहले दिन क्षेत्र की महिलाओं द्वारा कंडाघाट के बड़ी बोड़ी से मंदिर तक कलश यात्रा निकली गई। इसके बाद श्रीमदभागवत का मूल पाठ शुरू किया गया।मंदिर के पुजारी प्रदीप जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मंदिर में रुद्राभिषेक, नव चंडी सहित सहित श्रीमदभागवत का मूल पाठ का आयोजन किया जाएगा। आठ नवंबर को मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
The post राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर में श्रीमदभागवत, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/11/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a5%81/
Post a Comment