आनी – आनी से करीब 13 किलोमीटर दूर रविवार देर शाम गुगरा-कुटवा मार्ग पर बोलेरो जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। हादसे में चार अन्य सवार घायल हुए हैं। उन्हें आनी अस्पताल ले आया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी जैसे ही शिगार नामक स्थान से आगे गुजरी तो अनियंत्रित होकर अचानक करीब 100 मीटर खाई में जा गिरी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है, जबकि समाचार लिखे जाने तक मृतक और घायलों की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।
The post आनी में गिरी बोलेरो; एक की मौत, चार जख्मी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%86%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae/
Post a Comment