पुरानी पेंशन के लिए सांसदों के घर के बाहर उपवास पर बैठेंगे कर्मचारी

महंगाई भत्ते के लिए शुक्रिया अब पुरानी पेंशन दे सरकार
शिमला —हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रदेश सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने पर आभार व्यक्त किया है। संघ ने अब पुरानी पेंशन योजना को आवाज उठाई है। स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, महासचिव संजीव ठाकुर, रण कृष्ण मार्कंडेय, पंकज शर्मा, कमल शर्मा, राजेंद्र सैणी, रणवीर ठाकुर, सतीश शर्मा, बलदेव शर्मा, मुख्य प्रेस सचिव राजेंद्र शर्मा व सभी जिलों के जिला अध्यक्षों ने कहा है कि प्रवक्ता संघ पुरानी पेंशन बहाली के लिए 28 अक्तूबर को होने वाले एक दिन का उपवास अपने सांसद के आवास में खुला समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि वे इस उपवास में सक्रिय रूप से हिस्सा भी लेंगे। प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोकसभा सांसदों के घरों के बाहर स्कूल प्रवक्ता संघ उपवास पर बैठ कर पुरानी पेंशन बहाली का पुरजोर समर्थन करेगा। सभी एनपीएस प्राध्यापकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के हितों को लेकर हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। प्रवक्ता संघ के हजारों प्रवक्ता इस मुहिम में भाग लेने जा रहे हैं। स्कूल प्रवक्ता संघ केन्द्र व राज्य सरकार से मांग की है कि 15 मई, 2003 से बंद पुरानी पेंशन योजना को लगभग 50 लाख कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए दोबारा बहाल किया जाए।
एनपीएस के साथ, कल की मीटिंग रद्द
शिमला – कर्मचारी महासंघ की प्रस्तावित बैठक, जो शिमला में 28 अक्तूबर को रखी गई थी, उसे एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रस्तावित धरने के समर्थन में स्थगित कर दिया गया है। महासंघ की तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार, सदस्य रविंद्र मेहता (जिलाध्यक्ष शिमला), राकेश शर्मा (सोलन), अजय जोशी सिरमौर, रूप लाल (मंडी), विवेक गुलेरी (कांगड़ा), रणवीर ठाकुर (बिलासपुर), दिलेराम ठाकुर (कुल्लू), एलएन बोध (लाहुल-स्पीति), मनोज नरियाल (चंबा), सुमन (हमीरपुर) ने कहा है कि महासंघ देश में एक समान पेंशन नीति का पक्षधर है और इसमें किसी भी प्रकार की कर्मचारी वर्ग के साथ भेदभाव वाली नीति नहीं अपनाई जानी चाहिए। यदि देश भर के नेता अपने सेवाकाल के बाद सामाजिक सुरक्षा के हकदार हैं तो फिर कर्मचारियों का एक वर्ग इससे वंचित नहीं रखा जा सकता। इसलिए महासंघ एनपीएस संघ के प्रस्तावित 28 अक्तूबर के धरना-प्रदर्शन का समर्थन करता है और महासंघ के सभी जिलाध्यक्ष, महामंत्री और उनकी कार्यकारिणी इसमें हिस्सा लेगी। इसलिए बैठक नहीं होगी।
बिजली कर्मी भी आंदोलन में शामिल
नादौन – हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा की अध्यक्षता में नादौन में हुई। इसमें नई पेंशन स्कीम को रद्द करने और पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने की मांग की गई। बैठक में नई पेंशन स्कीम के विरोद्ध में सांसदों के आवास के बाहर 28 दिसंबर को होने वाले धरने का समर्थन किया गया और निर्णय लिया गया कि नई पेंशन स्कीम से संबंधित सभी बिजली कर्मचारी भी इस आंदोलन में शामिल होंगे। बैठक में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार से स्थायी नीति बनाने और भविष्य के लिए आउटसोर्स प्रथा को बंद करने की मांग की गई। बैठक में कहा गया कि विद्युत बोर्ड द्वारा खरीदे जा रहे गैर जरूरी सामान जैसे अर्थ पाइप्स, डेंजर प्लेट्स, लोहे के मीटर बॉक्स की जांच करवाई जाए। यूनियन ने बोर्ड प्रबंधकों से जरूरी टी एंड पी जैसे पौडि़यां, मैग्गर, चैनपुली ब्लॉक, सेफ्टी बैल्ट्स, क्रीमपींग टूल, हैंड ग्लब्स और विद्युत उपमंडलों में करंसी काउंटिंग मशीन के साथ जरूरी सामान पीवीसी वायर, सिंगल फेस एनर्जी मीटर, फ्यूज वायर, ब्लैक टेप, पिन इंसूलेटर, डिस्क, इन्सुलेटर इत्यादि मुहैया करवाने की भी मांग की है। बैठक में नादौन इकाई के प्रधान विपन कुमार शर्मा, सचिव पंकज परमार और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
The post आज पत्नियां पति के लिए, कल पति पेंशन के लिए रखेंगे व्रत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%aa/

No comments:
Post a Comment