शिमला लोकसभा सीट के लिए भाजपा का मंथन शुरू

शिमला —लोकसभा चुनाव के लिए शिमला संसदीय  क्षेत्र की रणनीति पर मंथन शुरू हो गया है। भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सोमवार को शिमला ग्रामीण के बनूटी में आरंभ हुआ। इसमें शिमला क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप,  मंत्री राजीव सैजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, रूपा शर्मा, सुखराम चौधरी, प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, खादी बोर्ड के अध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, विधायक बलबीर वर्मा, केएल ठाकुर, परमजीत पम्मी, सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।  शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने  कहा कि इस बार भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं में बूथ तक का समन्वय बना रहेगा, भाजपा अपने हर बूथ को इतना मजबूत करेगी कि  उसे चारों सीटों पर दोबारा जीत हासिल होगी।   पुरषोतम गुलेरिया ने  कार्यक्रमों पर चर्चा की। महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने जि़लाशः बैठकें ली । मंगलवार को भी भाजपा का ये अभ्यास वर्ग जारी रहेगा और उम्मीद है कि इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी आएंगे, कार्यक्रम तय नहीं है परंतु पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती  मौजूद रहेंगे।

The post शिमला लोकसभा सीट के लिए भाजपा का मंथन शुरू appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ad%e0%a4%be/

Post a Comment