नूरपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला, केंद्र सरकार के खिलाफ नारे

नूरपुर — नूरपुर में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्र कुमार, नूरपुर हलके के पूर्व विधायक अजय महाजन, जिला परिषद के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगों की उम्मीदों पर उतरने में नाकाम रही है और इस सरकार की गलत नीतियों के कारण मंहगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों से मंहगाई बढ़ी है व बस किराए भी बढ़े हैं जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार सत्ता में थी तो भाजपा ने लोगों को गुमराह कर मंहगाई का झूठा प्रचार किया था और चुनावों में झूठे प्रचार के माध्यम से सत्ता में आई थी, लेकिन अब केंद्र में भाजपा की सरकार को सत्ता में आए करीब साढ़े चार साल हो गए हैं और यह सरकार लोगों से किए वादे पूरे नहीं कर पाई है। पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हंै, गैस सिलेंडर मंहगा हो गया है, अन्य जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़े हंै। रुपए की कीमत गिरी है। एसडीएम नूरपुर डा. सुरेंद्र ठाकुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेज उचित कार्रवाई की मांग की गई।

The post नूरपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला, केंद्र सरकार के खिलाफ नारे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%a8%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be/

Post a Comment