चारों सीटें जीत इतिहास रचेगी भाजपा

शिमला संसदीय क्षेत्र के अभ्यास वर्ग में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दावा, फील्ड में उतरें वर्कर्ज

शिमला —शिमला संसदीय क्षेत्र के अभ्यास वर्ग में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी। केंद्र सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने हैं, जिसके साथ प्रदेश सरकार के 10 महीने का कार्यकाल भी, इस पर जनता की मुहर लगेगी और कांग्रेस  फिर से चारों खाने चित्त हो जाएगी। मंगलवार को यहां शिमला ग्रामीण के बनूटी में संपन्न हुए भाजपा के अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद अब वर्करों को फिर से फील्ड में उतरने की जरूरत है, लिहाजा सभी लोग कमर कस लें। उन्होंने कहा कि एक दफा फिर से चारों सीटों पर कमल खिलेगा और सभी सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालेंगे। पिछले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी भाजपा जीती थी और इस बार भाजपा की खुद की सरकार है जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि मुझे संगठन से बहुत प्यार है और सरकार से ज्यादा मैं संगठन में कार्य कर चुका हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं के समन्वय से चलती है। आज देश की 70 फीसदी आबादी पर भाजपा का शासन है और 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है। हमें गर्व है कि भाजपा देश व विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है एवं लोकसभा व विधान सभा की दृष्टि से भी सबसे बड़ा दल है। उन्होंने बताया कि मंडल मिलन का कार्यक्रम कल से शुरू हो जाएगा और हर सप्ताह दो मंडलों से मिलन होगा, इसकी सूची संगठन तय करेगा। इस कार्यक्रम में विचारों का आदान प्रदान होगा, जिसका स्थान मुख्यमंत्री निवास रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार पर जाने के निरंतर प्रयास कर रही है हर व्यक्ति को सुविधा मिले इसकी चिंता करती है। कार्यक्रम में क्षेत्र के पालक एवं सामाजिक न्याय मंत्री राजीव सैजल, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद वीरेंद्र कश्यप, समेत कई नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन्होंने भरी हाजिरी

बैंक प्रबंधक के सम्मेलन के संयोजक व यूको बैंक के महाप्रबंधक विवेक कौल तथा भारतीय रिजर्व बैंक के प्रोफेसर सतीश वर्मा ने इस अवसर पर प्रस्तुति दी। सचिव वित्त अक्षय सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, रामसुभग सिंह, प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना, जे.सी. शर्मा तथा मनोज कुमार, सचिव, विभागाध्यक्ष तथा राज्य सरकार व बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सम्मेलन में भाग लिया।

 

The post चारों सीटें जीत इतिहास रचेगी भाजपा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%87%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b0%e0%a4%9a/

Post a Comment