ऊना में सेवादल की पांच इकाइयां भंग

शिमला — कांग्रेस सेवादल के संगठक एवं जिला कांग्रेस सेवादल ऊना के प्रभारी सुशील ठाकुर ने प्रदेश सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा की स्वीकृति के बाद जिला कांग्रेस सेवादल ऊना के सभी पांच ब्लॉक कांग्रेस सेवादल इकाइयों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है। जिला प्रभारी सुशील ठाकुर ने स्पष्ट किया कि जिला कांग्रेस सेवादल ऊना की कार्यकारिणी यथावत रहेगी। शीघ्र ही इन ब्लॉकों में कार्यकारिणियां गठित की जाएंगी। सुशील ठाकुर ने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार नए प्रारूप के तहत संगठन ने बुनियादी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के लिए पहले ही कार्यक्रम निर्धारित कर दिए हैं।

The post ऊना में सेवादल की पांच इकाइयां भंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%8a%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a-%e0%a4%87%e0%a4%95%e0%a4%be/

Post a Comment