वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुना

शिमला —केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य है और इसके लिए अनेक पहल की गई हैं। हिमालयी राज्यों में अपने उत्पादों के मूल्यवर्धन के लिए शून्य लागत प्राकृतिक खेती अपनाने की अपार संभावना है।  राष्ट्रीय बागबानी मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर तथा उत्तराखंड में कुल एक लाख मीट्रिक टन क्षमता के 26 सीए स्टोर स्थापित किए गए हैं। इसी प्रकार उत्तर-पूर्वी राज्यों में 20 प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सिक्किम राज्य ने जैविक खेती में अग्रणी भूमिका निभाई है और इससे राज्य के किसानों की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है। केंद्र सरकार द्वारा हिमालयी राज्यों के लिए जो विशेष सहयोग केंद्र सरकार द्वारा दिया जा रहा है, उससे यकीनन आने वाले समय में कई बड़े बदलाव नजर आएंगे। इस मौके पर प्रदेश  विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नई शुरूआत की है।

1 कृषि

पहले सत्र का विषय कृषि था, जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह तथा सह अध्यक्षता उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की, जबकि हिमाचल, मणिपुर, उत्तराखण्ड, सिक्किम तथा जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री इस सत्र में पैनलिस्ट थे।

2 जल विद्युत

दूसरे सत्र का विषय जल विद्युत था, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना-मी ने की, जबकि त्रिपुरा के सांसद जितेंद्र चौधरी, प्रधान सचिव ऊर्जा प्रबोध सक्सेना, जम्म-कश्मीर वन विभाग के सचिव मनोज के द्विवेदी तथा नागालैंड के सेवानिवृत मुख्य सचिव अलमतेमशी जमीर इस सत्र में पैनलिस्ट थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी इस सत्र के मध्यस्थ थे।

3 पर्यटन

अंतिम सत्र का विषय पर्यटन था, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने नागालैंड के वन मंत्री सीएम चांग संग की। मेघालय के पर्यटन मंत्री मितबाह लिंगदोह, उत्तराखंड के सांसद रमेश पोखरियाल, मणिपुर के सांसद डा. थोकचोम मीन्या, हिमाचल के सांसद वीरेंद्र कश्यप, उत्तराखंड की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह तथा त्रिपुरा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन एवं कृषि डा. जीएसजी अयंगार इस सत्र के पैलन में थे।

The post वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुना appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-2022-%e0%a4%a4%e0%a4%95-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%86/

Post a Comment