दशहरा में महिलाओं को जागरूक करने का दिया जाएगा संदेश
कुल्लू —अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार भी प्राइड ऑफ कुल्लवी नाटी का आयोजन होगा। इस बार नाटी की थीम बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ नहीं, बल्कि नारी गरिमा रहेगी, ताकि दशहरे में आने वाले लोगों खासतौर पर महिलाओं को नारी गरिमा के प्रति जागरूक किया जाएगा। बता दें कि आज भी जिला कुल्लू के कई ऐसे गांव हैं, जहां पर महामारी आने पर महिलाओं को घर से बाहर खुले आसमां के नीचे सोना पड़ता है या फिर सात दिनों तक उन्हें घर से दूर गोशाला में रखा जाता है। ऐसे में पिछले कुछ समय से जिला भर में नारी गरिमा कार्यक्रम के तहत गांव गांव में जाकर प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि किस तरह माहामारी आने पर अगर महिला को दूर रखा जाए और गो सदन में सुलाया जाए, तो किस तरह से कितनी बीमारियों से जूझना पड़ता है। इसी के साथ महिलाओं को महामारी आने पर किस तरह से साफ सुथरा रहना चाहिए, इसे लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि जिला कुल्लू में नारी गरिमा कार्यक्रम के तहत सबसे तेजी से जागरुकता शिविरों के माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पहली जनवरी, 2018 को नारी गरिमा कार्यक्रम का शुभांरभ यहां जाणां गांव से शुरू किया गया था। अब तक जिला के अनेकों गांवों में इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं, पुरुषों को भी जागरूक किया गया है। वहीं उपायुक्त ने इस बार फैसला लिया है कि नारी गरिमा थीम के तहत ही प्राइड ऑफ कुल्लवी नाटी का आयोजन किया जाएगा। इस बार पारंपरिक परिधान में एक बार फिर महिलाएं अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं, इसे लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि प्राइड ऑफ कुल्लू नाटी पहले ही गिनीज बुक व लिम्का वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। ऐसे में अब नारी गरिमा के तहत भी किस तरह पूरे प्रदेश में जिला कुल्लू में जागरुकता अभियान छेड़ा गया है। इस अभियान में भी अभी तक सबसे बेहतर कार्य जिला में हुआ है।
The post प्राइड ऑफ कुल्लू नाटी नारी गरिमा पर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a1-%e0%a4%91%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b0/
Post a Comment