
विभिन्न परीक्षाओं के जरिए वसूली मोटी फीस, खर्च महज एक करोड़ से भी कम

कहां जाएं बेचारे बेरोजगार
उम्मीदवारों प्रेम सिंह, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र डोगरा, राहुल, खेम सिंह वर्मा, मनु शर्मा, भूमि देवी, भव्या, निकेश कुमार, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, नताशा कुमारी, आयुषी शर्मा और राजेश कुमार का कहना है कि बेरोजगार छात्र वर्ग से 400, 600 और 800 रुपए तक फीस बोर्ड वसूल रहा है।
भारी-भरकम फीस देख कई अभ्यर्थी फार्म भी नहीं भर पाते
स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाएं करवाने वाले लोकसेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग से भी कई गुना ज्यादा फीस वसूल रहा है। यह फीस भी उनसे वसूली जा रही है, जो खुद बेरोजगार हैं। नौकरी की आस लिए ऐसे कई अभ्यर्थी फार्म नहीं भर पाते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उम्मीदवार कहते हैं कि अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष और सचिव को फीस कम करने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
किस टेस्ट से कितने कमा लिए
सीईटी नौ करोड़ दो लाख 1745
टेट टीजीटी 3 करोड़ 25 लाख 67355
टेट जेबीटी 62 लाख 17 हजार 50
टेट सी एंड वी 73 लाख 53700
सीईटी जेबीटी 53 लाख 35200
सीईटी क्लर्क 44 लाख 84300
परीक्षा का संचालन करने पर खर्च
जेबीटी छह लाख 15 हजार
टेट 24 लाख 16879
बैंक परीक्षा 56 लाख 95 हजार
अन्य सात लाख 42373
The post शिक्षा बोर्ड ने एक साल में बेरोजगारों की जेब से निकाले 15 करोड़ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/10/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/
No comments:
Post a Comment