आरके धवन के निधन से प्रदेश कांग्रेस आहत

शिमला— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने पूर्व मंत्री व कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आरके धवन के निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संत्पत परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आरके धवन कांग्रेस के वरिष्ठ व अनुभवी नेता थे। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की। कांगे्रस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने भी आरके धवन के निधन पर गहरी संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने कहा कि श्री धवन सच्चे कांग्रेसी थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी को समर्पित किया। उनकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

The post आरके धवन के निधन से प्रदेश कांग्रेस आहत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2018/08/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a7%e0%a4%b5%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6/

Post a Comment