हमीरपुर | त्रिदेवसम्मेलन को भाजपा युवा मोर्चा को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनको लेकर समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। शहर के कोने-कोने में पार्टी के झंडों से लेकर अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भाजयुमो मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा 4 जून को बाल स्कूल मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत करेगा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगा। वहीं जिलाध्यक्ष अभय वीर सिंह लवली ने कहा कि युवा मोर्चा अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएगा और त्रिदेव सम्मेलन को सफल बनाया जाएगा। सम्मेलन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों के 1704 मतदान केंद्रों के 5112 त्रिदेव आएंगे।
^पूरी खबर पढ़े: source - Dainik Bhaskar
त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
... minutes read
Post a Comment