
बीतेमंगलवार को सुबाथू छावनी में आईएसआईएस के पोस्टर लगने से छावनी क्षेत्र में पुलिस की जांच जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को एसपी सोलन अंजुम आरा ने सुबाथू का दौरा किया। घटना को लेकर जांच एजेंसी जांच में जुटी हुई है और पुलिस विभाग और खुफिया तंत्र भी पूरी तरह सक्रिय है। सोमवार को सोलन की एसपी अंजुम आरा ने घटनास्थल का दौरा किया। वह उन सभी स्थानों पर गईं जहां-जहां पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। सुबाथू पुलिस चौकी प्रभारी एसएचओ धर्मपुर अनिल ठाकुर से इस घटना की अपडेट्स ली। एसपी अंजुम आरा से बात की तो उन्होंने बताया कि इस घटना की जांच चल रही है और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस ने कुछ गाड़ियों की तस्वीर देखी गई है जिससे जांच में मदद मिलेगी। पुलिस उन गाड़ियों की जांच में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आईबी और सीआईडी अन्य जांच एजेंसियों से इस घटना की जांच के लिए मदद ले रही है। उन्होंने बताया कि मोबाइल लोकेशन को भी ट्रेस किया गया है। कुछ लोगों से इसमें पूछताछ की जा रही है। इसी सिलसिले में शडियाणा पंचायत की...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment