शिमला — हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष लाल चंद मेहता, महासचिव संजय अत्री, रमेश सदायक, केके वर्मा, मोहन दत्त व हेमचंद ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि शिक्षकों की मांगें पिछले काफी समय से चली आ रही हैं। संघ ने सात सूत्री मांग पत्र प्रधान शिक्षा सचिव को सौंप कर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार व विभाग एक सप्ताह के भीतर उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाते हैं तो वे 20 फरवरी को विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment