Show your support

Saturday, July 27, 2013

अमरीका में छाए हमीरपुर के डाक्टर

बिझड़ी — बड़सर उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले उसनाड़ कलां गांव के डा. मानव दत्त शर्मा के अमरीका में एयर मेडिकल इंटरनेशनल आफिसर कोर्स में टॉप करने से जिला हमीरपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। इस कोर्स के लिए भारत से एकमात्र अधिकारी चयनित हुए थे। डाक्टर मानव के माता-पिता प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में बेहतरीन सेवाएं दे चुके हैं। उनकी माता सुमिती शर्मा डिप्टी सीएमओ के पद से व पिता डा. ठाकुर दास शर्मा सीएमओ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। डा. मानव दत्त शर्मा की इस उपलब्धि पर सीपीएस एवं बड़सर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने उन्हें बधाई दी है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%85%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%8f-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment