दून में विकास का श्रेय एमएलए राम कुमार को


बीबीएन —दून के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य मदन चौधरी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में उनकी तैनाती से उन लोगों का मुंह बंद हो गया, जो यह प्रचार कर रहे थे कि दून से लज्जा राम परिवार की कांग्रेस से छुट्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस हाइकमान इस बात से भली-भांति परिचित है कि अगर दून विस क्षेत्र से कांग्रेस का कोई सच्चा सिपाही है तो वह दून के पूर्व विधायक चौधरी लज्जा राम का ही परिवार है। उन्होंने कहा कि कुछ मौकापरस्त लोग दून के विधायक राम कुमार चौधरी की अनुपस्थिति में लगातार गलत प्रचार कर रहे हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता कि जनता अफवाहों को नहीं विकास को देखती है व अगर दून में किसी ने विकास करवाया है तो वह दून के पूर्व विधायक चौधरी लज्जा राम का परिवार ही है। उन्होंने कहा कि माना आज परिस्थितियां उनके विपरीत हैं और उनके भाई को राजनीतिक विरोधियों ने उन्हें षड्यंत्र रचकर झूठे मामलों फंसा दिया है, परंतु जल्द ही दूध का दूध व पानी का पानी होगा व दून के विधायक राम कुमार चौधरी जनता के बीच में होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के नवनियुक्त सदस्य मदन चौधरी ने कहा कि दून विस क्षेत्र में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से विकास कार्यों क ो खुलकर धन मिल रहा है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी में चौधरी मदन लाल की नियुक्ति पर जिला सोलन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अच्छरपाल, जिला प्रेस सचिव एवं वार्ड नंबर नौ के पार्षद संजीव संजु, दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लायक राम, महासचिव धर्मपाल चौहान, बरोटीवाला के प्रधान रामरतन, सूरजपुर के प्रधान लक्ष्मण चौधरी, सौडी के प्रधान राम प्रकाश, मलपुर के पूर्व प्रधान जीत राम, पूर्व बीडीसी भाग सिह चौधरी, नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण कौशल, उपप्रधान भाग सिंह चौधरी, उपप्रधान बलवंत ठाकुर, नप बद्दी के उपाध्यक्ष बंत सिंह, तरसेम लाल कालिया, युवा महासचिव गुरनाम चौधरी, निर्मल सिंह दीपी, मनोनीत पार्षद अमर सिंह ढे़रू, सलीम मोहम्मद, संडोली के प्रधान रामेश्वर, ठेकेदार जरनैल सिंह, गुरबचन सिह, समेत अनेक लोगों ने मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के इस निर्णय को सराहा है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%af-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%8f/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews