चट्टानों ने तीन दिन से रोका एनएच


कोटली — राष्ट्रीय उच्च मार्ग एनएच-70 भारी वर्षा के कारण पिछले तीन दिन से बंद पड़ा है। इसके चलते स्थानीय लोगों, कर्मचारियों, व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिन से मूसलाधार वर्षा के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 मंडी-जालंधर, कोटली से सात किलोमीटर की दूरी पर देव कांसला के समीप बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से पूरी तरह से बंद पड़ा है। वहीं यह मुख्य सड़क मार्ग अन्य जगहों से भी बंद है, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग सब-डिवीजन कोटली के तहत भी कई सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं। इसके चलते यातायात भी ठप है। लोक निर्माण विभाग कोटली के एसडी बृज लाल ठाकुर ने बताया कि ज्यादातर लोक निर्माण विभाग कोटली के तहत आने वाली सड़कों को खोल दिया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 डिवजीन पंडोह के अधिशाषी अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि अतिशीघ्र राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 को सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। विभागीय कर्मचारी पूरे जोर-शोर से सड़क मार्ग को खोलने में जुट गए हैं, वहीं सदर भाजपा मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, पूर्व विधायक कन्हैया लाल व मंडल महामंत्री रामलाल शर्मा व सदर युवा मोर्चा अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने संबंधित विभाग से मांग की है कि अतिशीघ्र इन सड़क मार्गों को खोला जाए।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/sundernagar-mandi-news/%e0%a4%9a%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%95/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews