मानसून से पहले तूफान की चेतावनी


शिमला — मानसून के आने से पहले मौसम विभाग ने तूफान की चेतावनी दी है। इस प्रकार देखा जाए तो प्रदेश में प्री-मानसून मानसून की सक्रियता का परिचय दे रहा है। मानसून ने अभी दस्तक नहीं दी है और प्री मानसून प्रदेश में काफी सक्रियता दिखा रहा है, जिसके चलते मौसम विभाग को चेतावनी जारी करनी पड़ी। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के भीतर प्रदेश में मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बारिश होने की बात कही है। पिछले 24 घंटे की अगर बात करें तो प्रदेश के चंबा, मंडी, सोलन, हमीरपुर जिला में जमकर वर्षा हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के बाद किसानों-बागबानों ने राहत तो महसूस की है साथ ही उन्हें अब उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। खराब मौसम का यह मिजाज अब मानसून के आने तक बना रहेगा।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%82%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%87/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews