फूलमालाओं से लाद दिए राकेश कालिया


ऊना — गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव राकेश कालिया के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव मनोनीत होने के बाद पहली बार ऊना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मैहतपुर प्रवेश द्वार से लेकर गगरेट विधानसभा क्षेत्र तक जगह-जगह राकेश कालिया का स्वागत किया गया। ऊना मुख्यालय पर गलुआ चौक पर जिला कांग्रेस प्रधान वीरेंद्र धर्माणी, जिला कांग्रेस सचिव व ऊना सदर विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे सतपाल रायजादा, पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान अविनाश कपिला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय जगोता के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राकेश कालिया को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से लाद दिया। वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी व राकेश कालिया के पक्ष में जोरदार नारेबाजी भी की। वहीं जिला के प्रवेश द्वार मैहतपुर में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राकेश कालिया का जोरदार स्वागत किया। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश कालिया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।



मैहतपुर मुख्य संसदीय सचिव एवं गगरेट विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक राकेश कालिया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार ऊना जिला में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मैहतपुर के प्रवेश द्वार पर बैंडबाजों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।


गगरेट गगरेट क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव राकेश कालिया अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बनकर जब पहली बार शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र गगरेट नगर पहुंचे तो नगर के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार व ऐतिहासिक स्वागत किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका चौराहे पर जबरदस्त स्वागत किया। इस अवसर पर गगरेट ब्लॉक कांगे्रस कार्यकर्ता उपस्थित थे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%ab%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%87/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews