उपचुनाव पर कांग्रेस वर्कर्ज को टिप्स


अर्की — राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अर्की ब्लॉक की बैठक अध्यक्ष धर्मपाल कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता एवं छह जिलों के प्रभारी इंद्र सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक में मंडी लोकसभा उपचुनाव का मुद्दा विशेष रूप से छाया रहा। प्रदेश प्रवक्ता इंद्र सिंह ठाकुर ने बैठक में आए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मंडी उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने हेतु टिप्स दिए। उन्होंने उपचुनाव में भाग लेने हेतु जिम्मेदारियां भी सुनिश्चित कीं। श्री ठाकुर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए कहा कि यह बैठकें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रणजीत वर्मा के निर्देश पर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अपनी हार सामने देखकर बौखला गए हैं तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। श्री ठाकुर ने बताया कि कसौली से 30 कार्यकर्ता डीडी कश्यप की अगवाई में मंडी जा रहे है तथा एक-दो दिन में अर्की, दून व नालागढ़ से भी कार्यकर्ता मंडी प्रचार में निकल जाएंगे। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मपाल कश्यप ने बताया कि संगठन के प्रदेश प्रवक्ता इंद्र सिंह ठाकुर 11 जून को संगठन की बिलासपुर जिला की बैठक में भाग लेंगे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews