भाजपा ने दिया 33 हजार करोड़ का कर्ज


मंडी, कोटली — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को 33 हजार करोड़ का कर्जा तोहफे में दिया है। भाजपा जब सत्ता से गई तो वर्तमान कांग्रेस सरकार के लिए 33 हजार करोड़ रुपए का कर्जा जोड़ गई। अब इस अव्यवस्था को ही ठीक करने के लिए प्रदेश सरकार लगी हुई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के मंडी सदर विस में मझवाड़, साईगलू मेला मैदान व रत्ती पुल में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश में जितना भी भ्रष्टाचार हुआ, उस सबकी जांच होगी। उन्होेंने कहा है कि फोन टैप मामले में भी सतर्कता विभाग जांच कर रहा है और दोषी कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के तहत शनिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा के नेताओं को आड़े हाथ लिया। उन्होेंने कहा कि भाजपा का कभी भी हिमाचल के विकास से कोई सरोकार नहीं रहा है। उन्होेंने कहा कि उसे तो केवल लोगों की बातें सुनने और अवैध कार्य करने में ही दिलचस्पी रही। उन्होने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सारी सरकारी मशीनरी उनके खिलाफ लगाई और उन पर झूठे मुकदमे बनाए गए, पर न्यायालय ने उन्हें सम्मानपूर्वक बरी किया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा मंडी उपचुनाव में झूठे नारे देकर यहां के लोगोंं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ उनकी बीमारी की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। उन्होेने स्पष्ट किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और आज भी 18 घंटे तक लगातार कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जितना भी विकास हुआ है, वह सब कांग्रेस पार्टी की देन है। भाजपा का इसमें अंश भी योगदान नहीं है। उन्होंने स्थानीय लोगों का आह्वान किया कि वे 23 जून को भारी से भारी संख्या में पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के पक्ष में जोरदार मतदान करें और भाजपा को करारी हार दें। इस अवसर पर पशुपालन एवं पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने भी जनसभाओं को संबोधित किया।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-33-%e0%a4%b9%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews