27 के बाद प्रदेश में परिवर्तन तय


मंडी — पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपनी पत्नी के चुनाव में इतना व्यस्त हो गए हैं कि वह राष्ट्रीय हित से जुडे़ मामलों को भी भूल गए हैं। श्री धूमल ने कहा कि बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुए आंतरिक सुरक्षा सम्मेलन में पूरे देश के मुख्यमंत्री पहुंचे थे, लेकिन हिमाचल से मुख्यमंत्री की जगह स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने इसमें भाग लिया। उन्होंने इस चुटकी लेते हुए कहा कि यह अनायास नहीं हुआ है। 27 जून के बाद प्रदेश में यही परिवर्तन होने वाला है और संकेत पहले ही मिल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी अब मंडी लोकसभा उपचुनाव में प्रचार का श्रीगणेश कर दिया है। गुरुवार को उन्होंने मंडी में कैहनवाल और सदर में जनसभाओं को संबोधित किया। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के नतीजों ने बयां कर दिया है कि पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ लहर चल रही है। उन्होेंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मंडी की जनता भी ऐसा ही करेगी। उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री आज जिस प्रशासन को पंगु बता रहे हैं, उन्हीं अधिकारियों व कर्मचारियों की कुशलता से प्रदेश सरकार को 85 अवार्ड मिले हैं। इसके साथ ही 20 सूत्री कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्षों में लगातार देश में अव्वल रहा था। उन्होंने कहा कि 4250 करोड़ रुपए के बदले बिजली लेने की पेशकश प्रदेश सरकार को तुरंत नकारनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पैसों को लेने के लिए मुख्यमंत्री जो भी आंदोलन करेंगे, वह उनका साथ देंगे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/27-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews