पांवटा के 1093 बच्चों में खून कम


पांवटा साहिब स्कूल हैल्थ प्रोग्राम के तहत पांवटा विकास खंड में वर्ष 2012-13 के दौरान 13861 बच्चों जिसमें 6483 लड़के व 7378 लड़कियां शामिल हैं, के स्वास्थ्य जांच की गई है। यह जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर डा. अशोक गुप्ता ने बताया कि इस जांच के दौरान खून की कमी, अनीमिया के 1093, जिसमें 438 लड़के व 655 लड़कियां, चमड़ी रोग के 235 जिसमंे 120 लड़के व 115 लड़कियां, दांतों के 2309, जिसमें 1170 लड़के व 1139 लड़कियां, ईएनटी के 248 जिसमें से 128 लड़के व 120 लड़कियां, आंखों के 2434, जिसमें 915 लड़के व 1519 लड़कियां तथा अन्य 325 मामले, जिसमें 150 लड़के व 175 लड़कियां शामिल हैं, सामने आए, जिन्हें इस कार्यक्रम के तहत मुफ्त दवाइयां व अन्य उपचार दिया गया। गौर हो कि स्कूल हैल्थ प्रोग्राम के तहत प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों मंे पढ़ने वाले पहली से 12वीं कक्षा तक के बच्चों का स्वास्थय परीक्षण किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में बच्चों की डाक्टरी जांच हेतु 16 सदस्यीय चिकित्सा दल जिसे क्लस्टर कैंप कहा जाता है, गठित किया गया है। इस दल में एक एमबीबीएस पुरुष व एक महिला डाक्टर, एक आयुर्वेदिक डाक्टर, एक दांतों का डाक्टर, एक नेत्र चिकित्सक, एक सहायक व सात स्वास्थ्य कर्मी तैनात होते हैं। इस दल द्वारा बच्चों के मेडिकल चैकअप के दौरान सभी बच्चों की सभी तरह की बीमारियों की जांच, आलवैंडोजोल टेबलेट, कीड़ों की दवाई, खून की कमी वालों बच्चों को आयरन की गोली दी जाती है। इसके अलावा यदि किसी बच्चे की आंख में विकार पाया जाता है तो उस बच्चे को अंधता निवारण समिति के सौजन्य से चस्मा भी मुफ्त में उपलब्ध करवाया जा रहा है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/paonta-sahib-sirmaur-news/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-1093-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%96%e0%a5%82%e0%a4%a8-%e0%a4%95/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews