चौतरफा चौक पर विराजे परशुराम


संतोषगढ़ — भगवान परशुराम जी की जयंती पर संतोषगढ़ नगर के आर्य समाज मंदिर में ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ द्वारा एक विशाल धार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में ब्राह्मण सभा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों, ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ के समस्त पदाधिकारियों सहित सदस्यों तथा नगर के लोगों ने भाग लिया। सुबह सर्वप्रथम श्रीराम चरित मानस सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ व हवन किया गया तथा सभा के प्रधान प्यारे लाल शास्त्री और हरि किशन द्वारा भगवान परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी महिमा का गुणगान किया गया। उसके पश्चात सनोली को जाने वाले रास्ते के चौतरफा चौक में भगवान परशुराम जी की मूर्ति का अनावरण जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान पीसी शर्मा द्वारा किया गया तथा भगवान परशुराम जी के प्रति पूर्ण श्रद्धा व भक्तिभाव से इस चौक का नाम भगवान परशुराम चौक रखा गया। इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण सभा संतोषगढ़ के प्रधान प्यारे लाल शास्त्री, उपप्रधान ओएन भनोट, जनरल सेक्रेटरी मास्टर राकेश, कोषाध्यक्ष मनीश चब्बा, सुर्दशन चब्बा, पार्षद अंजना चब्बा, मनोनीत पार्षद शाम लाल चब्बा, जिला ब्राह्मण सभा के प्रधान पीसी शर्मा, जिला महासचिव व प्रदेश सरंक्षक शिव किशोर वासुदेवा, केडी शर्मा, केडी वशिष्ठ, नरेश पराशर, राकेश पराशर, प्रभु चैतन्य जोशी, प्रभाश जोशी, देसराज शर्मा, प्रिंस, संदीप, राजीव भारद्वाज, संजय कुमार, शशी दत शर्मा, शिव कुमार, शिव कुमार शर्मा, कमल किशोर शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद चब्बा, नगेश चब्बा, डा. गुलशन, गणपति गौतम, वीना देवी, निशा देवी, सुनीता चब्बा, अनिता चब्बा, उषा चब्बा आदि उपस्थित थे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a4%ab%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%81/


Post a Comment

Latest
Total Pageviews