Show your support

Tuesday, May 14, 2013

आरएसबीवाई को घुमाएं 1800-180-8003


सोलन — राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना (आरएसबीवाई) को प्रभावी तौर पर कार्यान्वित करने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त कार्यालय अधिवेशन कक्ष में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के उपनिदेशक एवं आरएसबीवाई के जिला संयोजक एसडी नेगी ने कहा कि यह योजना बीपीएल परिवारों के लिए प्रदेश भर में कार्यान्वित की गई है, जिसका दायरा अब मनरेगा मजदूरों, भवन व अन्य निर्माण कारीगरों, स्ट्रीट वेंडरज, घरेलू कामगारों, 70 फीसदी से अधिक विकलांग व्यक्तियों, गैर बीपीएल परिवारों तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि योजना का मकसद स्मार्ट कार्डधारकों को चिकित्सा लाभ मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी और समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-8003 से संपर्क कर सकते हैं और अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी उपनिदेशक डीआरडीए, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित खंड विकास अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/baddi-solan-news/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a4%8f%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%8f%e0%a4%82-1800-180-8003/

No comments:

Post a Comment