मुख्यमंत्री का रामपुर दौरा फ्लाप करार


रामपुर बुशहर — कांग्रेस की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है। बुधवार को भाजपा मंडल ने बैठक आयोजित कर प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र के गृहक्षेत्र के दौरे को पूरी तरह से फ्लाप करार दिया। मंडल ने कहा कि जितनी उम्मीदंे यहां की जनता ने मुख्यमंत्री के दौरे से लगाई थीं वह एक भी पूरी नहीं हुई। अपने गृहक्षेत्र में पहली बार पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक भी ऐसी घोषणा नहीं कि जो आम जनता को सुकून पहुंचाती हो। मंडल के अध्यक्ष विजय सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामसिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री का दौरा काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने कहा कि यह वक्तव्य केवल भाजपा सदस्यों का नहीं है बल्कि दबी जुबान में रामपुर कांग्रेस में भी यही बात हो रही है। भाजपा मंडल ने कहा कि जब विधानसभा चुनाव थे तो कांग्रेस के नेता ही हर जगह पर जाकर रामपुर को जिला बनाने की बात को प्राथमिकता के तौर पर कर रहे थे। साथ ही रामपुर में एक इंजीनियरिंग कालेज को खोलने की बात करते थे, लेकिन चुनाव जीत जाने के बाद कांग्रेस की ये बातेें सब हवा हो गई हैं। आज आम आदमी स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। खासकर रामपुर मंे तो लोगों की उम्मीदें धरी की धरी रह गई हैं। भाजपा मंडल ने कहा कि कांग्रेस अभी केवल बदले की भावना से कार्य कर रही है, साथ ही पूर्व सरकार में जो काम आम जनता के विकास के लिए थे उसे बदलने में जुटी हुई है। अभी तक सरकार का ऐसा कोई भी फैसला नहीं है जो आम जनता के हित के लिए है। पूर्व भाजपा प्रत्याशी पीएस ध्रैक ने कहा कि सर्दियों मंे इस बार क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई, जिस कारण यहां के ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ। बागबानों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री उनके जख्मों पर जरूर महरम लगाएंगे, लेकिन बागबानों को मुख्यमंत्री के दौरे से काफी निराशा हुई, जब उन्होंने बागबानों के हित में एक भी बात नहीं की।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%8c/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews