इस बार दि प्रोमोटर्ज मनाएगी ‘कांगड़ा उत्सव’


कांगड़ा — शहर में सांस्कृतिक गतिविधियां ठप होने से कला प्रेमी निराश थे, लेकिन सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ‘दि प्रोमोटर्ज’ के यहां ‘कांगड़ा उत्सव’ की ताजा घोषणा से शहर के युवाओं में खासा उत्साह है। कांगड़ा उत्सव की शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से पिछले वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन न हो सका, वहीं इस मर्तबा दि प्रोमोटर्ज संस्था ने कांगड़ा उत्सव को बड़े स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। दि प्रोमोटर्ज संस्था का सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने का लंबा अनुभव है। काबिलेगौर है कि संस्था हिमाचली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूर्व में ‘शान-ए हिमाचल’ व ‘कांगड़े दी आवाज’ गायन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर चुकी है। इसके अलावा बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पेंटिंग कंपीटीशन, मॉडलिंग कंपीटीशन मिस त्रिगर्त तथा माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर में मकर संक्रांति पर विशाल भगवती जागरण का आयोजन कर चुकी है। संस्था के महासचिव सुनील डोगरा बताते हैं कि कांगड़ा उत्सव में गीत-संगीत, नृत्य व फैशन शो के भव्य कार्यक्रम होंगे। इस कांगड़ा उत्सव कार्यक्रम के लिए भी सोच यही है कि हिमाचली प्रतिभाओं को मंच मिले, कांगड़ा व इसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों का मनोरंजन हो तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले। सुनील डोगरा ने बताया हिमाचली प्रतिभाओं को शिखर तक पहुंचाने में प्रदेश के नंबर वन मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ की भी अहम भूमिका रही है। लिहाजा ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के कलाकारों को भी इस मंच पर अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के उपप्रधान सुदेश सहोतरा ने बताया कि इस कार्यक्रम की खासियत यह होगी कि बालीवुड के स्टार हों या फिर हिमाचल में अव्वल रहे हो।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%8f/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews