विकास करूंगा वक्त नहीं गवाऊंगा


शिमला — मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि वह पूर्व सरकार की करनी को बारीकी से पीसने में सक्षम हैं, मगर वह धूमल सरकार की तर्ज पर प्रतिशोध की भावना से काम करने के हिमायती नहीं। कीमती वक्त प्रदेश के विकास में लगाया जाएगा। बुधवार को शिमला ग्रामीण कांग्रेस के जनरल हाउस में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी महकमों में स्वीकृत पद भरे जाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली सरकार की प्राथमिकताओं में है।उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में राजनीतिक विरोधियों को कुचलने पर ही समय बर्बाद किया जाता रहा। विकास कार्य ठप पड़ गए। इसलिए प्रदेश के विकास में भाजपा का कोई योगदान नहीं। कांग्रेस सरकारें जब भी सत्ता में रहीं, प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र को नीतिगत दस्तावेज के तौर पर लागू कर सभी वादों को सिलसिलेवार तरीके से निभाया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारियों व अन्य लोगों को बख्शने का सवाल ही नहीं उठता। सरकार प्रतिशोध की भावना से काम नहीं करेगी। अलबत्ता ऐसे लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा, जो पूर्व सरकार के दौरान धन कुबेर बने। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल पर आरोप लगाए कि उन्होंने आंखें मूंद सरकार चलाई और भ्रष्टाचार को भी नजरअंदाज किया। अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे केस बनाकर उन्हें बदनाम करने का षड्यंत्र रचा, जिसमें वह कामयाब नहीं हुए। यही वजह रही कि प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव नतीजों से वह न तो खुश हैं और न ही मायूस।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-top-news/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%b5/

Post a Comment

Latest
Total Pageviews